भारतीय वायुसेना में सफाईवाला, एमटीएस एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित

भारतीय वायुसेना ने एसी मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, सी एंड एसएमडब्ल्यू, फिटर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट, इंस्ट्रूमेंट रिपेयरर, कुक, मेस स्टाफ, एमटीएस और सफाईवाला के पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं. पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर अर्थात 19 दिसंबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना का विवरण : 
डीएवीपी 10801/11/0076/1617
महत्त्वपूर्ण तिथियाँ : 
विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि : 19नवंबर 2016
आवेदन करने की अंतिम तिथि :19दिसंबर 2016 (विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर)
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
1.एसी मैकेनिक(ए) :4 पद 
2.एसी मैकेनिक(ई) : 2 पद 
3.इलेक्ट्रीशियन : 2 पद 
4.पेंटर : 3 पद 
5.सी एंड एसएमडब्ल्यू : 1 पद 
6.फिटर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट : 1 पद 
7.इंस्ट्रूमेंट रिपेयरर : 2 पद 
8.कुक : 1 पद 
9.मेस स्टाफ : 1 पद 
10.एमटीएस: 5 पद 
11.सफाईवाला: 7 पद
पात्रता-मानदंड : 
शैक्षिक योग्यता : 
•एसीमैकेनिक(ए) :उपयुक्त/सदृश क्षेत्र या ट्रेड में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेट के साथ तीन वर्ष का अनुभव या एयर फ्रेमफिटर जैसे किसी उपयुक्त ट्रेड में भूतपूर्व सैनिक होने के साथ पाँच वर्ष का अनुभव.
अन्य पदों के पात्रता-मानदंडों की जानकारी के लिए नीचे दिया गया विस्तृत अधिसूचना का लिंक देखें.
आयु-सीमा : सभी पदों के लिए 18-25 वर्ष के बीच. 
(एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/महिला अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नियमानुसार आयु में छूट)
चयन-प्रक्रिया : 
अभ्यर्थियों का चयन प्रशासन द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और जहाँ लागू हो, कौशल/व्यावहारिक/भौतिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें : 
पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन-पत्र अधिसूचना में दिए गए पते पर भेज सकते हैं. आवेदन-पत्र प्राप्त होने की तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर अर्थात 19 दिसंबर 2016है.




keywards ; airforce,sweeper,mts,govtjobs

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई