शिक्षामित्रो का समायोजन मामला ; अब तक सुप्रीम कोर्ट में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा याचिकाएं दाखिल, 30 नवम्बर को हो सकती है सुनवाई

            भले ही राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों के पक्ष में सिर्फ दो विशेष अनुज्ञा याचिकाएं (एसएलपी) दायर की हो लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में ऐसी डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं।
              टीईटी पास शिक्षामित्र भी रिट कर चुके हैं तो शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका दायर की जा चुकी है।
              12 सितम्बर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया है। इस आदेश के बाद प्रदेश के बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षकों यानी बीटीसी / बीएड धारकों का उत्साह बढ़ गया है। उनकी तरफ से कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं।
               तर्क यही कि जब प्रदेश में अध्यापक पात्रता पास प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हैं तो फिर शिक्षामित्रों का समायोजन क्यों?
               वहीं 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द करने का निर्णय यथावत रखने का अनुरोध कर रहे हैं।
                  शिक्षामित्रों के पक्ष को मजबूत करने वाली एक दर्जन याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में हैं। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के नेता जितेन्द्र शाही और प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के गाजी इमाम आला भी याचिका दाखिल कर चुके हैं। इसके अलावा भी कई शिक्षामित्र हैं जिन्होंने फैसले की व्याख्या करते हुए रिट दायर की है।
                 उधर टेट संघर्ष मोर्चा के हिमांशु राणा ने शिक्षामित्रो की ट्रेनिंग को भी अवैध घोषित कराने के लिए भी एसएलपी दायर की है। उनका दवा है कि ट्रेनिंग की अनुमति तथ्यों को छुपा कर ली गयी है।



Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,tet,btc

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई